देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को घंटाघर देहरादून में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हिमालय पुत्र स्व.हेमवती नन्दन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्व. बहुगुणा को भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा वह औजस्वी वक्ता और प्रखर राजनेता थे।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा हिम पुत्र स्व.हेमवती नंदन बहुगुणा ने पहाड़ की पगडंडियों से उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने कहा स्व.हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तरप्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में मंत्री रहे। उन्होंने कहा स्व.हेमवती नंदन बहुगुणा ने राज्य हित के लिए कई कदम उठाये। स्व.हेमवती नंदन बहुगुणा पर्वतीय राज्यों के विकास के लिये सदैव तत्पर रहते थे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा राजनीतिक क्षेत्र में उन्होंने जिस प्रकार से काम किया वह सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, संजय नौटियाल, भावना चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ, मुख्यमंत्री, 295.21 करोड़ के विकास कार्याे का किया लोकार्पण/शिलान्यास
कुंभ 2027 से पहले अतिथि गृहों की बदलेगी सूरत, आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों से होंगे सुसज्जित, देहरादून से हरिद्वार तक सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश