देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून में एसआईएस शाखा के कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा एसआईएस शाखा में प्रचलित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुऐ अधिक समय से लम्बित विवेचनाओं के लम्बित रहने के कारणों की सम्बन्धित विवेचकों से जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही विवेचनओं में आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही को समय से पूर्ण करते हुए गुणदोष के आधार पर उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये गये। इस दौरान अनावश्यक रूप से विवेचनाओं को लम्बित रखने वाले विवेचकों को सख्त हिदायत देते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा उन्हें एक निश्चित समयावधि के भीतर उक्त विवेचनाओं के निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।

More Stories
खटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण’
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ, उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन