देहरादून
देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी की 98वीं जयंती के अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
मंत्री ने कहा कि वह उत्तराखण्ड के निर्माता हैं। सुशासन दिवस पर मंत्री ने अटल जी को याद करते हुए कहा कि वह अजातशत्रु थे। सुशासन का एक आदर्श अटल जी ने स्थापित किया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में हिन्दी में भाषण देकर अपनी राष्ट्रभाषा को मजूबत करने का काम किया था। वह न सिर्फ भारतीय जनता पार्टी बल्कि अन्य दलों के लिए भी प्रेरणाश्रोत और आदर्श थे। उनके समय में जब केन्द्र में एक वोट से सरकार गिर गयी थी तब अगर वह चाहते तो सरकार बना सकते थे किन्तु उन्होंने जनादेश का पालन किया और अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उन्होंने अटल जी को प्रदेशवासियों की ओर से भी नमन किया।
इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, अनुज रोहिला, सुनील सोनकर, किशन लाल आहूजा, दीपक आहूजा आदि उपस्थित रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज एवं येलो अलर्ट आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों को सतर्क रहने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विकास योजनाओं के साथ ही कुम्भ मेला-2027 के कार्यों हेतु ₹ 80.96 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति