नई दिल्ली
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से उनके आवास में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से टोंस (तमसा) नदी को यमुना की सहायक नदी के तौर पर लेते हुए नमामि गंगे परियोजना के तहत लगभग 100 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले एसटीपी एवं घाटों के जीर्णोद्वार योजनाओं की स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुरोध किया।
मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराते हुए हुए कहा कि देहरादून शहर के उत्तरी क्षेत्र, जिसमें गढ़ी कैंट सहित कई अन्य क्षेत्र सम्मिलित है, जिसका समस्त अवशिष्ट जल और मल मूत्र तमसा नदी में जाता है। गढ़ी कैंट क्षेत्र में लगभग 80 करोड़ की लागत से एसटीपी निर्माण और लगभग 20 करोड़ की लागत से टपकेश्वर में घाटों का सौंदर्यकरण कार्य किया जाना आवश्यक है। मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत से आग्रह करते हुए नमामि गंगे परियोजना के तहत इन योजनाओं की स्वीकृति प्रदान किया जाए। जिसपर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने सकारात्मक भरोसा देते हुए शीघ्र मामले में कार्यवाही का भरोसा दिलाया।
इसके अतिरिक्त, मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत को 28 अगस्त को मसूरी में आयोजित होने वाले रक्षाबंधन कार्यक्रम के लिए उन्हें मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित किया। केन्द्रीय मंत्री ने मसूरी में होने वाले रक्षाबंधन कार्यक्रम के लिए अपनी सहमति प्रकट की है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के आकस्मिक निधन पर किया गहरा दुःख व्यक्त, पुलिस लाइन में स्व. मनोज मनराल को की श्रद्धांजलि अर्पित
सीएम धामी ने पेपर लीक मामलों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के प्रधानमंत्री के निर्णय का किया स्वागत
देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे, 28 जुलाई से 4 अगस्त तक एमडीडीए कार्यालय में दर्ज होंगे महायोजना-2041 पर सुझाव और आपत्तियां