देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को हंस फाउन्डेशन की संस्थापक माता मंगला से उनके निजी आवास में भेंट की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ी कैंट में परमवीर चक्र से अंलकृत मेजर धन सिंह थापा द्वार तथा कैप्टन दल बहादुर थापा द्वार का निर्माण करने का अनुरोध किया। मसूरी में बाल्मीकि मंदिर के निकट टिन शेड का निर्माण एवं मसूरी के आईडीएच बिल्डिंग के निकट शिफन कोट के प्रभावित परिवारों के लिए आवासीय भवन निर्माण के कार्य तथा विलासपुर काड़ली में 11 जीआरआरसी जूनियर हाईस्कूल, विलासपुर काड़ली के विद्यालय भवन निर्माण को लेकर भी सहयोग का अनुरोध किया। मंत्री गणेश जोशी ने हंस फाउन्डेशन द्वारा प्रदेश में किए जा कार्यों की भी सराहना भी की।
हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए सहयोग का पूरा भरोसा दिलाया।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने कैंट रोड, देहरादून से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ का किया फ्लैग ऑफ
दूर होगा जाम का झाम, 11 स्थानों पर जल्द मिलेगी पार्किंग सुविधा, आवास विभाग के अधीन विभिन्न पार्किंग प्रोजेक्ट पर तेजी से हो रहा है काम
धामी सरकार की उत्तराखण्ड में ट्रांसपोर्ट क्रांति की तैयारी, ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, प्राथमिकता पर होगा क्रियान्वयन