देहरादून
सोमवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के कालीदास मार्ग में जलसंस्थान से स्वीकृत विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत डोभालवाला (भाग-01 व 02) के अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में पुरानी पी.वी.सी. लाईन को बदलने के कार्य (लागत रू. 161.95 लाख) का शिलान्यास किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जल संस्थान के अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्वक करने के भी निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के ध्येय वाक्य के साथ कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा धामी सरकार जिस विकास योजनाओं का शिलान्यास करती है, उनका लोकार्पण भी करती है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार न केवल प्रदेश में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बना रही है। बल्कि प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूर्ण कर एक सशक्त उत्तराखंड के निर्माण की दिशा में कार्य कर रही है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, बबिता सहोत्रा, सतेंद्र नाथ, भावना चौधरी, प्रमोद थापा, दीपक बहुखंडी, जीवन लांबा, संजय मौर्य, जल संस्थान के ईई आशीष भट्ट, एई राघवेंद्र डोभाल सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई, मुख्यमंत्री ने कूटरचित प्रमाणपत्रों पर दिखाई सख्ती
NEET-UG 2025 में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र के आधार पर एमबीबीएस में प्रवेश लेने के प्रकरण में SIT ने शुरू की गहन जांच