
मसूरी
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अतिवृष्टि के कारण मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थलीय निरीक्षण किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी-देहरादून मार्ग पर ग्लोगीधार में चल रहे ट्रीटमेंट कार्य का जायजा लेते हुए धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की और मौके पर उपस्थित अधिकारियों को शीघ्रता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
कैबिनेट मंत्री ने मॉल रोड़ के टूटे हिस्से का भी निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मॉल रोड़ के सौन्दर्यीकरण के तहत किए गए कार्य की गुणवत्ता के साथ कार्य करने करने के भी निर्देश दिए गए। मंत्री ने अतिवृष्टि के कारण पिक्चर पैलेस लंढौर मार्ग में क्षतिग्रस्त हिस्से का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को क्षतिग्रस्त मार्ग को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मंत्री गणेश जोशी ने मॉल रोड़ में वाहनों की आवाजाही के संबंध में एसडीएम मसूरी और पुलिस प्रशासन को सख्ती से कार्य करने के भी निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार आपदा क्षेत्र में लगातार नजर बनाए हुई है। उन्होंने कहा सभी विभागों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मसूरी देहरादून मार्ग ग्लोगीधार तीन दिनों के भीतर यहां से बड़े वाहनों के लिए भी मार्ग खोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा आपदा के समय राज्य सरकार हमेशा प्रभावितों के साथ खड़ी है।
इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक सेंथिल अबुदाई, एसडीएम मसूरी दीपक सैनी, ईई लोक निर्माण जितेंद्र त्रिपाठी, मोहन पेटवाल, कुशाल राणा, सतीश डोंडियाल, सुंदर पंवार, पूनम नौटियाल सहित जल निगम, जल सस्थान, विद्युत एवं वन विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

More Stories
दून पुलिस की तत्परता से परिजनों के चेहरे पर लौटी खुशियां, घर से बिना बताए निकलीं 2 नाबालिग युवतियों को चंद घंटों में पुलिस ने किया सकुशल बरामद
बिना मानचित्र स्वीकृति और अनुमति के हो रहे व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों के उल्लंघन पर अपनाया सख्त रुख, एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत नगर आयुक्त ने किया शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी