देहरादून
कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी की स्मृति में नित्यानंद स्वामी जन सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान नित्यानंद स्वामी पार्क का उद्घाटन डॉ अग्रवाल द्वारा किया गया।
रविवार को सहसपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित डूंगा में दून हाइट्स आवासीय सोसायटी, नित्यानंद स्वामी जन सेवा समिति और कालरा कंस्ट्रक्शन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डॉ अग्रवाल ने पौधारोपण कर स्वामी जी को याद किया।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि स्व. नित्यानंद स्वामी पारदर्शी व्यक्तित्व वाले इंसान थे। वह राजनीति के सच्चे पुरोधा थे। ऐसे इंसानों की प्रेरणा से कुछ अच्छा करने की ताकत मिलती है। उन्होंने कहा कि नित्यानंद स्वामी ने प्रदेश में अपराध और नशाखोरी पर काफी हद तक लगाम लगाई। वर्ष 2000 से पहले उत्तराखंड में अपराध का ग्राफ काफी चढ़ा हुआ था। पूर्व मुख्यमंत्री ने इसपर सख्त कदम उठाए।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि नित्यानंद स्वामी का पूरा जीवन संघर्ष में बीता। उनका एक पैर रेल और दूसरा जेल में रहता था। सुख-सुविधाओं को छोड़ पूर्व मुख्यमंत्री ने छोटे से घर में रहना पसंद किया।
इस मौके पर विधायक सहसपुर सहदेव पुंडीर, अध्यक्ष युवा संगठन विनायक शर्मा स्वामी, उपाध्यक्ष ज्योत्सना शर्मा, महासचिव राहुल अग्रवाल, गीतिका शर्मा, केके अग्रवाल, विनय जायसवाल, मोहित काला आदि सैकड़ो की संख्या में स्थानीय बच्चे आदि उपस्थित रहे।

More Stories
अवैध मादक पदार्थो के साथ 1 नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में, 3 लाख ₹ अनुमानित मूल्य की अवैध स्मैक हुई बरामद
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर फिर चली दून पुलिस की पाठशाला, *नुक्कड़ – नाटकों के माध्यम से स्कूली छात्र/छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों तथा उससे बचाव के उपायों के सम्बन्ध में किया जागरूक
सेवा संकल्प अभियानश् के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान