देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित काठ बंगला कॉलोनी पहुंचकर बरसात के कारण क्षतिग्रस्त पुश्ता का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर उपस्थित नगर निगम तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के पुश्ता निर्माण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र इस्टीमेट बनाने के निर्देश देते हुए सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य शीघ्र प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर नगर निगम लोक निर्माण विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

More Stories
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘