रुद्रप्रयाग
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव प्रचार के निमित्त शनिवार को केदारनाथ विधानसभा के मणिगुह गांव में जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में मतदान की अपील की।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मातृ शक्ति को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बाबा केदार के प्रति उनका स्नेह किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदार की पावन भूमि से ही कहा था यह दशक उत्तराखंड का दशक है और धामी सरकार केदारघाटी के नव निर्माण में प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुसार कार्य कर रही है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि केदारनाथ वासियों ने भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों और विकासमुखी योजनाओं पर विश्वास जताते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने का मन बना लिया है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा केदारनाथ विधानसभा में भाजपा प्रचंड जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि केदारवासियों का प्रधानमंत्री मोदी के प्रति स्नेह और धामी सरकार पर विश्वास से स्पष्ट है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी मतों से विजयी होने जा रही है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान जोत सिंह, विक्रम सिंह, गुड़ी देवी, परमिला देवी सहित सैकड़ों की संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित रहे।

More Stories
फर्जी हस्ताक्षर एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 4 कम्पनियों में निदेशक के पद से हटाने के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त व उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानित, स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर भी लगाया