देहरादून
जनपद में अतिक्रमण से बाधित सड़कों एवं फुटपाथों से अतिक्रमण हटाए जाने हेतु जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन पर 5 जोन बनाए गए है, जिनके लिए नगर निगम, पुलिस, प्रशासन की अलग-अलग संयुक्त टीम बनाकर प्रथम चरण में अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही की जा रही है। आज प्रथम टीम द्वारा मोहब्बेवाला से निरंजनपुऱ, द्वितीय टीम द्वारा धूलकोट से कुआवाला अपने क्षेत्र में तृतीय टीम द्वारा ब्रहा्रकमल चौक राजपुर रोड से कैनाल रोड, धोरण बैण्ड, आईटीपार्क, चतुर्थ टीम द्वारा रिस्पना पुल से आईएसबीटी तक पांचवी टीम द्वारा घंटाघर से दिलाराम चौक जाखन तक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।
पांचो टीमों द्वारा आज अपने-अपने जोन में 55 स्थानों से अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही की गई। प्राप्त सूचना के अनुसार नगर निगम देहरादून द्वारा कुल 129 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 20400 अर्थदण्ड की कार्यवाही तथा पुलिस टीम द्वारा 81 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 40500 के तथा संभागीय परिवहन विभाग द्वारा 60 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 65800 के अर्थदण्ड की कार्यवाही की गयी। टीम द्वारा चेतावनी दी गई है कि अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लिया जाए अन्यथा भारी अर्थदण्ड की कार्यवाही के साथ ही सामग्री जब्त कर ली जाएगी।

More Stories
एटीएम बदलकर लोगो के साथ धोखाधडी करने वाली युवती सहित 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रधानमंत्री सुरक्षा ड्यूटी में महिला शक्ति की सक्रिय भागीदारी, 550 महिला पुलिस अधिकारी/कर्मियों ने संवेदनशील स्थलों में संभाला मोर्चा
सीएम धामी ने हरिद्वार में सद्भावना सम्मेलन से सामाजिक एकता का दिया संदेश, मुख्यमंत्री धामी ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना को बताया भारत की पहचान