देहरादून
देवभूमि बिल्डिंग मेटीरियल सप्लायर्स एवम ट्रक आप्रेट्र्स कल्याण समिति द्वारा गांधी पार्क के बाहर धरना दिया गया । इस अवसर पर समिति के संरक्षक लाल चंद शर्मा ने कहा कि सरकार की मनसा साफ नही है जिससे प्रदेश को राजस्व का नुकसान हो रहा । समिति के संरक्षक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीटू त्यागी ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा बिल्डिंग मेटीरियल सप्लायर्स व प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है लाखों रुपए निवेश के बावजूद रोजी रोटी का संकट एवम बैंक में अपनी साख बचाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिससे महंगा मेटीरियल पड़ रहा है साथ ही मेटीरियल मिलने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।
समिति के प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र बालियान ने कहा कि हमारी समिति में 500 ट्रक चलते है जिससे 3000 लोगों को रोजगार मिलता है और करोड़ों का राजस्व सरकार के खाते में जाता है लेकिन सरकार की गलत नीतियों की वजह से अरबों का राजस्व नुकसान हो रहा ।
ए डी एम के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को ज्ञापन भेजा गया जिसमें प्रत्येक निकासी पर पांच विभागों की संयुक्त पोस्ट बनाई जाए जिसमे खनन राजस्व वन विभाग के कर्मचारी मौजूद हों अभिवहन शुल्क रात्रि व दिन में 5 रुपए ही लिए जाए साथ ही देहरादून में भवन सामग्री उपलब्ध न होने पर बाहरी राज्यों से भवन सामग्री लाने की अनुमति दी जाए ।
इस अवसर पर रवि पांडे संजीव मलिक सहदेव सिंह तोमर सिद्धार्थ मलिक सुशील चौधरी गौरव मित्तल विकास मलिक नीरज शर्मा आदि उपस्थित थे

More Stories
सार्वजनिक स्थानों , सड़क किनारे शराब पीने वालों के विरुद्ध दून पुलिस ने की कार्रवाई, 30 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
सड़क दुर्घटना में 2 व्यक्तियों की मृत्यु कारित करने वाले अभियुक्त व उसके मौसेरे भाई को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अपने वाहन से सड़क पर जा रहे 2 व्यक्तियों को मारी थी टक्कर
वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के 11 दु-पहिया वाहन हुए बरामद