देहरादून
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं राष्ट्रीय युवा कांग्रेस कमेटियों के बैंक खातों को सरकार द्वारा बिना किसी कारण के फ्रीज़ किये जाने से नाराज़ प्रदेश कांग्रेस और nsui कार्यकर्ता आज देहरादून की सड़कों पर प्रदर्शन करते नज़र आये…

जहाँ एक तरफ देहरादून की सुभाष रोड स्तिथि सचिवालय कूच कर कांग्रेस कार्यकर्ता अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज करवा रहे थे तो वहीँ दूसरी ओर नेहरू कॉलोनी में भी nsui कार्यकर्ता पुतला दहन कर सरकार का विरोध करने पहुंचे थे
मिली जानकरी के अनुसार नेहरू कॉलोनी में किये जा रहे प्रदर्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करने पर पुलिस और nsui कार्यकर्ताओं के बीच हाथपाई भी हुई जिसके बाद पुलिस ने इन सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया
छात्रों को थाने से छुड़वाने पहुंचे कांग्रेस के नेताओं ने इस गिरफ़्तारी को भाजपा सरकार द्वारा की जा रही लोकतंत्र की हत्या बताया है, कांग्रेस नेताओं के अनुसार विरोध प्रदर्शन करना विपक्षी दलों का अधिकार है वहीँ nsui कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे हालांकि भाजपा के मन में आने वाले लोकसभा चुनाव और राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा के प्रति डर होने की वजह से भाजपा इस प्रकार अपनी सत्ता का गलत इस्तेमाल करने से पीछे नहीं हट रही और विपक्ष दलों की आवाज़ को दबाने का काम किया जा रहा है।

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री