हरिद्वार: उत्तराखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। देहरादून और हरिद्वार में सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। वहीं कुंभ नगरी हरिद्वार में कनखल के गणेशपुरम में शनिवार को एक साथ 14 कोविड संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। यहां एक कोविड संक्रमित की मौत भी हुई है। इसके बाद से जिला प्रशासन ने गणेशपुरम कॉलोनी को सील कर दिया गया है। कॉलोनी में संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के चिन्हीकरण की कार्रवाई की जा रही है।
सीएमओ डा. एसके झा ने बताया कि, गणेशपुरम में 14 कोविड संक्रमित मिलने के बाद संक्रमण प्रभावित क्षेत्र को मानक के अनुसार सील कर दिया गया है। वहीं कोटद्वार में एक पूर्व प्रधानाचार्य की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। पदमपुर सुखरो निवासी पूर्व प्रधानचार्य का ऋषिकेश एम्स में किडनी और फेफड़ा रोग का उपचार चल रहा था। शनिवार की सुबह छह बजे उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजनों ने बेस अस्पताल में भर्ती कराया था।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश- आपदा प्रबंधन में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी
देहरादून महायोजना-2041 को जनसुझावों की नई दिशा, नवें दिन यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज स्थित सैक्टर 9 में उमड़ी भागीदारी, विकास और पर्यावरण के संतुलन पर जोर
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग कर शान्ति व्यवस्था प्रभावित करने वाले 4 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार