भाजयुमो ने निकाली 750 फीट लंबा तिरंगा यात्रा

295 views          
देहरादून: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से शनिवार को 750 फीट लंबा तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली गई। लंबा तिरंगा यात्रा आकर्षण का केंद्र रहा। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि देश के युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना कूट-कूटकर भरी है। शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला के नेतृत्व में आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के निमित मोर्चा की ओर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री व युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रभारी कुलदीप कुमार, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री एवं युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रभारी तजिंदर पाल सिंह बग्गा, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया गया। साढ़े सात किलो मीटर का 750 फीट लंबा तिरंगा सम्मान यात्रा एनआईवीएच जाखन प्रारंभ होकर घंटाघर तक चला। भाजयुमो का यात्रा में 7500 से अधिक युवाओं को शामिल होने का दावा किया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि युवा मोर्चा के नेतृत्व में युवाओं का जो जन सैलाब तिरंगा यात्रा में सड़कों पर उतरा है। उस देख कर युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना का अंदाजा लगाया जा सकता है। युवाओं की सहभागिता यह बता रही भारत देश राष्ट्रवादी युवाओं का देश है। कोई भी असामाजिक तत्व का युवाओं के मनोबल को डिगा नहीं पाएगा। राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, लोक सभा सांसद महारानी राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक सविता कपूर, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, पुनीत मित्तल,पुष्कर काला,आदित्य चौहान, सीताराम भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नीरज पंत, मधु सूदन जोशी, विपुल मैंदोली, नवीन पोखरियाल, संदीप बिजलवान, सोनू सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Author

           

You may have missed