देहरादून: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हर घर तिरंगा अभियान के तहत 10 लाख घरों तक पहुंचेगी। हर विधानसभा में 10 हजार तिरंगा पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। पार्टी की ओर से व्यापक तिरंगा अभियान के तहत प्रचार-प्रचार, देशभक्ति गीतों के साथ प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके लिए पार्टी की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
सोमवार को बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रदेश और जिला टोली के साथ तिरंगा अभियान समिति के पदाधिकारियों के संग बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. संबित पात्रा, संगठन महामंत्री अजेय कुमार सहित प्रदेश पदाधिकारी शामिल रहे।
इस बैठक की समाप्ति के बाद भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने पत्रकारों को बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव पर भारत सरकार की ओर से आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के तहत बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन की ओर से हर घर में तिरंगा पहुंचाने को लेकर रणनीति बनाई गई है। हर विधानसभा में 10 हजार तिरंगा भेजा जाएगा। कुल 70 विधानसभा हैं। भाजपा 10 लाख घरों में तिरंगा पहुंचाएगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी धामी सरकार के 20 लाख तिरंगा फहराने के लक्ष्य से सफल बनाने के लिए हर घर तिरंगा फहराने के लिए पहुंचाने का काम करेगी। इसी के तहत पार्टी कार्यालय में तिरंगा विक्रय केन्द्र भी खोला गया है। आने वाले दिनों में जिलों में भी तिरंगा विक्रय केन्द्र खोला जाएगा।
सुरेश भट्ट ने एक सवाल के जवाब में कहा कि यह भाजपा नहीं सरकार का अभियान है। पार्टी सहभाग के तौर पर आमजन तक तिरंगा को पहुंचाने निर्णय लिया है। इस कार्यक्रम में हर वर्ग के लोग शामिल हो रहे हैं। उनके सहयोग से कार्यक्रम सफल होगा।
भाजपा का व्यापक तिरंगा अभियान 09 से-
भाजपा 09 से 15 अगस्त तक तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इसी क्रम में 09 से 11 तक होर्डिंग बैनर, प्रचार-प्रसार, 11 से 13 अगस्त तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इस दौरान रघुपति राघव राजाराम..वंदे मातरम् सहित देशभक्ति गीतों से एक राष्ट्रभक्ति का वातारण बनाया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त चलाया जाएगा।
भाजपा कार्यालय में खुला तिरंगा विक्रय केन्द्र-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा की ओर से सोमवार को पार्टी मुख्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के लिए तिरंगा विक्रय केन्द्र का शुभारंभ किया गया। विक्रय केन्द्रों पर 20 रुपये में बिना डंडा का झंडा मिल रहा है। डंडा वाला तिरंगा 25 रुपये में विक्रय किया जा रहा है। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। इसके बाद मुख्यमंत्री आवास और भाजपा कार्यालय में तिरंगा बैठक में शामिल हुए।
बैठक में संगठन महामंत्री अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार सहित वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
उत्तराखंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद