
देहरादून
कैंट विधानसभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक द्वारा चुनाव प्रचार कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। भारतीय जनता पार्टी कैंट विधानसभा जी,एम,एस रोड स्थित चौधरी फार्म हाऊस में दोपहर प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा थीम सान्ग एंव थींम पोस्टर लान्च किया इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओ से एक जुट होकर कार्य करने की अपील की। वहीं कैंट विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सविता कपूर ने कहा की मुझे जो अवसर पार्टी ने दिया है । जन सेवा एंव विकास कार्यो द्वारा अपनी विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनाने का संकल्प लिया उन्होंने बताया स्वर्गीय श्री हरबंस कपूर जी द्वारा जो विकास कार्य कराने बाकी रहे हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाएगा ।

कार्यक्रम में चुनाव संयोजक उदय सिंह पुण्डिर, किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्य करिणी सदस्य जोगेन्द्र सिंह पुन्डिर, प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल, महापौर सुनील उनियाल गामा,प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, अमिता सिंह, अनिल गोयल, अमित कपूर,बबलू बंसल, विजेंदर थपलियाल, सुमित पाडें,शेखर नौटियाल, संतोष कौठियाल, विकास बेनवाल, भूपाल चंद, रंजीत सेमवाल,पार्षद मीरा कठैत, शुभम नेगी, महेंद्र कौर कुकरेजा, समिधा गुरूंग अभिषेक शर्मा, अतुल बिष्ट,आशिष शर्मा ,राजेश चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
आईफैड कार्यकारी बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में सगंध पौधा केंद्र एवं रेशम निदेशालय में रीप पहलों का किया भ्रमण
जोशीमठ के समीप हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृतक सभी छह लोगों के पार्थिव शरीरों का किया रेस्क्यू
गुंडा एक्ट में जिला बदर किये गए अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार