देहरादून
उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीट के लिए नामांकन लगभग पूरे हो चुके हैं और सभी पार्टियों अब चुनाव प्रचार में जुट गई हैं भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए अपने 40 स्टार प्रचारक को की लिस्ट तैयार की है जिसे चुनाव आयोग को भेजा गया है, इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम सबसे ऊपर है जबकि अन्य नेताओं में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के कई बड़े नेताओं का नाम शामिल है_ बीजेपी के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि उत्तराखंड के सभी संसदीय क्षेत्र में पार्टी का प्रचार करने के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट फाइनल कर दी गई है जिसे चुनाव आयोग को भी भेजा जा रहा है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी प्रदेश में दो से तीन रैलियां आयोजित कराई जाएगी जबकि पार्टी के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय नेताओं को भी स्टार प्रचारक सूची में रखा गया है।

More Stories
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, *उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, *मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के की बैठक