हरिद्वार
हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित खन्ना नगर , उस समय हड़कंप मच गया जब भाजपा के एक नेता ने दूसरे भाजपा नेता के घर जाकर फायरिंग कर दी। मामला भापजा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओर हरिद्वार विधायक मदन कौशिक के घर के पास का है। बताया जा रहा है की भापजा के द्वारा अनुराग पैलेस में “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम में भाजपा के युवा नेता विष्णु आरोड़ और दीपक टंडन में कहा सुनी हो गई थी। जिसको कार्यक्रम में दोनों को समझा कर शांत करा दिया गया था। अपने ऊपर हुए हमले के बाद भाजपा युवा नेता दीपक टंडन ने बताया की वो पार्टी के कार्यक्रम से जैसे ही अपने घर पहुँचे तो विष्णु अरोड़ा 40 से 50 लड़को के साथ उसके घर पहुँचा और उसके घर मे तोड़फोड़ करते हुए उस पर फायरिंग कर दी , गनीमत यह रही कि वह समय रहते निचे बैठ गया नही तो गोली उसको भी लग सकती थी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

More Stories
युवक के साथ मार-पीट कर उसे गंभीर रूप से घायल करने वाले 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट
रोमांच, रफ्तार और सीमांत संस्कृति का संगम बना ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’, गमसाली से मलारी तक एमटीबी चैलेंज में दिखा प्रतिभागियों का जबरदस्त जज्बा