
देहरादून
राजपुर रोड विधानसभा की जनता मे भारतीय जनता पार्टी के प्रति भारी उत्साह विधायक खजान दास की उपस्थिति में डीएल रोड नदी रिस्पना पर भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से अवगत करवाते हुए सैकड़ों महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवाई गई। आपको बता दें विधायक खजान दास ने प्रचार तेज कर दिया है। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करने के साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें भी की। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने भाजपा की उपलब्धियों को गिनाते हुए वोट मांगें।
विधायक खजान दास ने मोहिनी रोड,इंद्रेशनगर, तिलक रोड गुजराती बस्ती, इंदिरा कॉलोनी चुक्खुमोहल्ला में जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में विधानसभा के हर क्षेत्र में काम किए गए हैं। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने भी ऐतिहासिक ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिसका फायदा भाजपा को इस चुनाव में मिलेगा और प्रदेश भर में 60 से ज्यादा सीटों पर जीत होगी। इसके बाद उन्होंने डालनवाला में कमरा बैठक की वही कार्यक्रम संयोजक पूनम शर्मा प्रदेश आईटी सेल प्रभारी महिला मोर्चा उत्तराखंड भाजपा ने हमें बताया कि राजपुर रोड सीट बीजेपी जीत रही है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता पूर्व मंडल महामंत्री अतुल शर्मा मंडल अध्यक्ष रानी सैनी रश्मि छोटू राम चंद्र किरण चंद्रा देवी नरमेश देवी पूजा देवी अमरकली राजेश्वरी देवी सुषमा सिंह आदि उपस्थित रहे।

More Stories
देहरादून के सभी 100 वार्डों में उचित दर दुकानों की होगी जांच, एक सप्ताह में मांगी आख्या, *खाद्यान्न की गुणवत्ता और दुकानों की साफ-सफाई पर विशेष जोर, सेक्टर अधिकारियों के साथ खाद्य विभाग के अधिकारी भी तैनात
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम, *उचित दर दुकानों पर साफ-सफाई और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करें अधिकारी-डीएम
संदिग्धों की तलाश में लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान, *रायपुर क्षेत्र मे पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया सत्यापन अभियान, 300 किरायेदारों/बाहरी व्यक्तियों का किया सत्यापन