देहरादून
हाल ही में प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज से प्रमुख संगठन के द्वारा मुलाकात की गई थी जिसमे कई मांगे मंत्री के समक्ष रखी थी। जिसमें से कई वर्षों से एक मांग थी यह भी थी कि प्रमुखों के वाहन के लिए पेट्रोल या डीजल की व्यवस्था की जाए।
पंचायतीराज मंत्री के द्वारा शीघ्र ही सचिव पंचायतीराज व निदेशक पंचायतीराज को आदेशित किया गया कि शीघ्र उचित करवाई की जाए। आज सभी प्रमुख को इस बात की खुशी होगी कि सभी प्रमुखगणों के वाहन में तेल के लिए प्रतिमाह 10000 (दस हजार) रुपये की व्यवस्था के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

इसके लिए प्रमुख संगठन के अध्यक्ष डॉ दर्शन दानू ने पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज का विशेष रूप से आभार जताया है।

More Stories
महिला का उत्पीड़न कर उसे तीन तलाक देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध रूप से शराब तस्करी में लिप्त 3 शराब तस्कर आये दून पुलिस की गिरफ्त में
मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2 शातिर चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार