देहरादून
उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर है, ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने पहली बार मंत्री बनने के बाद विभाग की बैठक लेते हुए उत्तराखंड में निशुल्क बिजली देने का ऐलान किया है।
ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत का कहना है की यदि प्रति परिवार महीने में 100 यूनिट तक बिजली खर्च करता है, तो उसे बिजली का बिल नहीं भरना होगा। वही 100 से 200 यूनिट के बीच यदि कोई परिवार बिजली खर्च करता है तो उसे 50% बिजली के दाम अदा करने होंगे। हरक सिंह रावत का कहना है कि 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले 8 लाख उपभोक्ताओं को इससे सीधा फायदा होगा।जिससे प्रदेश के गरीब परिवारों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। हरक सिंह रावत का कहना है की जल्द ही कैबिनेट में इसको लेकर प्रस्ताव आ जाएगा जिसके बाद निशुल्क बिजली मिलना शुरू हो जाएगा।

More Stories
14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जिला प्रशासन ने कल स्कूल बंद रखने के दिए निर्देश
बड़ी खबर : उत्तराखंड में पुनः टनल हादसा, टनल में मलबा-पानी भरने से मचा हड़कंप, कुल 22 व्यक्तियों के फंसने की सूचना, 16 लोगों का किया गया रेस्क्यू , मुख्यमंत्री ने राहत एवं बचाव कार्य के दिए निर्देश
80 वे स्वतन्त्रता दिवस-2026 के अवसर पर रूट /यातायात प्लान एवं पार्किंग व्यवस्था सुनिशित