देहरादून: उत्तराखंड भाजपा से बड़ी खबर है। त्रिवेंद्र कैबिनेट में सबसे पावरफुल मंत्री मदन कौशिक को उत्तराखंड भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा हाईकमान ने 2022 विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश संगठन की कमान मदन कौशिक को सौंपी है। इस संबंध में कौशिक के नियुक्ति के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। मदन कौशिक के प्रदेश अध्यक्ष बनने से साफ है कि अब वह तीरथ मंत्रिमंडल में जगह नहीं पाएंगे।
वहीं मदन कौशिक के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने सबसे पहले उनके आवास पर पहुंचते हुए प्रदेश अध्यक्ष बनने की बधाई दी है।
कौशिक गुरुवार को अचानक दिल्ली पहुंचे थे। दिल्ली में उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा, राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम समेत कई केंद्रीय नेताओं से भेंट की थी।
वहीं उनसे पहले कालाढूंगी से विधायक बंशीधर भगत प्रदेश अध्यक्ष थे। कहा जा रहा है कि बंशीधर भगत को नए मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और मदन कौशिक देहरादून पहुंच गए हैं।
More Stories
मौसम के रेड अलर्ट को देखते हुए अलर्ट मोड़ पर प्रशासन, आपदा प्रबंधन सचिव ने प्रदेश भर के सभी 1-12 तक के शैक्षिक संस्थानों में घोषित किया अवकाश
नशा तस्करों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, लाखों रुपये कीमत के अवैध मादक पदार्थों के साथ 4 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ’मन की बात’ कार्यक्रम का 123वीं संस्करण सुना