कैबिनेट की बैठक में दो बिन्दुओं पर निर्णय लिया गया
1. दिनांक 01 अक्टूबर, 2005 से पूर्व नियुक्त कार्मिकों की सेवानिवृत्ति उपरान्त पेंशन दिये जाने हेतु उत्तराखण्ड पेंशन हेतु अर्हकारी सेवा तथा विधिमान्यकरण अधिनियम, 2021 लागू करने विषय पर उप समिति बनाई गई जिसके अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत होंगे। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एवं सुबोध उनियाल सदस्य होंगे।
2. उत्तराखण्ड, राजस्व परिषद् के अन्तर्गत 01 निःसंवर्गीय सदस्य न्यायिक का पद वेतनमान रूपये 37400-6400 ग्रेड पे-8700 के सृजन तथा आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद् के पूर्व से सृजित पद को सदस्य न्यायिक के कार्य दायित्वों से स्वतंत्र किये जाने की मंजूरी दी गई है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री
*मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव