देहरादून
चारधाम यात्रा को लेकर बड़ी घोषणा सामने आई है।
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जाएंगे।
भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे।
वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर हर वर्ष नरेंद्र नगर में राजा के दरबार में चार धाम के कपाट खुलने की तिथियां की घोषणा की जाती है।
इसी क्रम में चार धाम यात्रा2026 की तिथियों की घोषणा की गई।
चारधाम की यात्रा यमुनोत्री से शुरू होती है।
इस साल यह यात्रा 19 अप्रैल 2026 को शुरू होगी। यानी यमुनोत्री के कपाट 19 अप्रैल को खोले जाएंगे।
इस दिन अक्षय तृतीया पावन अवसर भी है।
वहीं, भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को सुबह 6:15 खुलेंगे।
इसी क्रम में केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि महाशिवरात्रि के दिन पंचांग गणना के बाद घोषित की जाएगी।
चारधाम यात्रा की इन तिथियों के ऐलान के साथ ही श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल है।

More Stories
फर्जी हस्ताक्षर एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 4 कम्पनियों में निदेशक के पद से हटाने के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त व उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानित, स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर भी लगाया