
देहरादून
विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु निरीक्षण किए गए जिसके अंतर्गत राजपुर रोड स्थित दी ब्रू एस्टेट, पिकोलो रेस्टोरेंट एवं द पिरामिड में निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ब्रू एस्टेट से एसटीपी खराब होने के कारण गंदा पानी पीछे कोचर कॉलोनी की तरफ खुले में बहाया जा रहा था इसे देखते हुए तत्काल एक सप्ताह के भीतर एसटीपी ठीक करने के निर्देश दिए गए तथा ₹100000 का मौके पर चालान किया गया।
इसी तरह पिकोलो रेस्टोरेंट राजपुर रोड द्वारा भी स्टॉर्म वॉटर ड्रेन में किचन के गंदा पानी बहते हुए पाया गया जिस कारण से उनका भी 50000 का मौके पर चालान किया गया तथा चेतावनी दी गई की तत्काल सोक पीट बनाकर समस्या का निराकरण करें।
इसी तरह राजपुर रोड स्थित पिरामिड रेस्टोरेंट में भी पाया गया कि एसटीपी कार्य नहीं कर रहा है तथा म्युनिसिपल वेस्ट निराकरण के लिए कोई भी प्रक्रिया नहीं अपनाई जा रही है अतः उनका भी 50000 का चालान मौके पर किया गया।
टीम में मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अविनाश खन्ना सेनेटरी इंस्पेक्टर मनीष दरियाल एवं सेनेटरी इंस्पेक्टर भूपेंद्र पवार रहे।

More Stories
फर्जी हस्ताक्षर एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 4 कम्पनियों में निदेशक के पद से हटाने के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त व उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानित, स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर भी लगाया