भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र
देहरादून
महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के राज्यपाल पद और भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे जिन पर विराम लगाते हुए भगत सिंह कोश्यारी ने आज मीडिया कर्मियों के सामने खुलकर अपनी बात रखी____ महाराष्ट्र से राज्यपाल पद के इस्तीफे के बाद जब से भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड आए हैं तभी से भगत सिंह कोश्यारी को लेकर अलग-अलग चर्चाएं चल रही है लेकिन आज मीडिया कर्मियों से बात करते हुए पूर्व राज्यपाल ने सभी संभावनाओं को दरकिनार करते हुए कहा कि वह सक्रिय राजनीति से 2 महीने पहले ही बहुत दूर हो चुके हैं और उन्हें किसी भी तरह के पद की लालसा नहीं है उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें बहुत सम्मान दिया है।

More Stories
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, *उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, *मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के की बैठक