देहरादून
दिनांक 23/11/2026 को वादिनी श्रीमती रमेश कौर संधू पत्नी सुरजीत सिंह संधू निवासी 60 कांवली गांव, थाना बसन्त विहार, जनपद देहरादून द्वारा थाना बसन्त विहार पर तहरीर दी गई कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके घर मे घुसकर उनके तथा उनकी नौकरानी की आंख में स्प्रे डालकर घर से नकदी एवं सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए हैं। सूचना के आधार पर थाना बसन्त विहार पर मु0अ0सं0- 257/26 धारा 305(ए) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण व घटना में शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर थाना बसंत विहार पर चार अलग अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ एवं सुरागरसी-पतारसी की गई।
अभियोग की विवेचना के दौरान वादिनी व घर मे मौजूद अन्य लोगो से पूछताछ में पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि दिनांक 22/11/ 2026 की रात्रि में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादिनी के घर में घुसकर उनके तथा उनकी नौकरानी की आंखों में स्प्रे डालकर वादिनी द्वारा पहने गए जेवरातों को जबरदस्ती उतरवा कर व घर में रखे अन्य सोने चांदी का आभूषण एवं नगदी को चोरी कर लिया गया।
घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार किया जा रहे प्रयासों के क्रम में दिनांक 25.11.2026 को पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि घटना में शामिल अभियुक्त अपने साथियों के साथ लूट का माल छिपाकर देहरादून से बाहर जाने की फिराक में कांवली गांव स्थित कब्रिस्तान के पास मौजूद हैं।
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर अभियुक्त व उसके साथियों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी निशानदेही पर पुलिस द्वारा घटना में लूटी गई ज्वैलरी व 15 हज़ार रु० की नगदी को बरामद किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि होशियार सिंह, जो वादिनी के घर पर केयरटेकर का कार्य करता था, के द्वारा घर में लूट की योजना बनाई गई थी तथा उसी के द्वारा उन्हें घर की जानकारी देते हुए उन्हें घटना में शामिल होने के लिए लालच दिया था।
योजना के अनुसार घटना की रात्रि वे करीब 02:00 बजे वादिनी के घर पहुंचे, जहां होशियार सिंह पहले से मौजूद था। उसके द्वारा वादिनी एवं उसकी नौकरानी की आंखों में स्प्रे डालकर उन्हें काबू किया गया तथा अभियुक्तों द्वारा वादिनी के पहने हुए आभूषण जबरदस्ती उतार लिए गए। इसके बाद घर से आभूषण एवं नकदी लेकर सभी मौके से फरार हो गए।
गिरफ्तार तीनों अभियुक्त आपस में भाई-बहन है, जिनके द्वारा वादनी के केयरटेकर के साथ मिलकर उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
1- हिमांशु पुत्र सुरेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम चितावर, थाना किरतपुर, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश, उम्र 21 वर्ष।
2- नितिन पुत्र सुरेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम चितावर, थाना किरतपुर, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश, उम्र 23 वर्ष।
3- रुपा पुत्री सुरेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम चितावर, थाना किरतपुर, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश, उम्र 20 वर्ष।
*बरामदगी का विवरण*
1- तीन पीली धातु की चूड़ियां।
2- एक पीली धातु का मंगलसूत्र मय पेंडेंट।
3- एक पीली धातु की अंगूठी।
4- एक जोड़ी पीली धातु की झुमकी।
5- एक जोड़ी तीन मंजिल झुमकी।
6- दो जोड़ी सफेद धातु की पायल।
7- एक सफेद धातु की कमर की तिकड़ी।
8- एक सफेद मोती की माला।
9- एक पीली धातु का मोती जड़ा कड़ा।
10- ₹15,000/- नकद।
*पुलिस टीम :-*
- 1- उ0नि0 सुनील नेगी
2- का0 अनुज कुमार
3- का0 अमित रावत
4- का0 शार्दुल टमटा
5- म0हे0का0 आरती बिष्ट
6- हे०का० किरण कुमार एसओजी
7- का० आशिष राठी एसओजी

More Stories
नशा तस्करों के विरूद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस, 7 नशा तस्करो को तथा एनडीपीएस एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 10 लाख रू0 से अधिक अनुमानित मूल्य की अवैध स्मैक, चरस तथा गांजा हुआ बरामद
उत्तराखंड में आईपीएस अफसरों के तबादले
उत्तराखंड में आईएएस अधिकारी के हुए तबादले विभागों मे फेरबदल