हल्द्वानी
हल्द्वानी में बनभूलपुरा हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि बनभूलपुरा हिंसा के 16 दिन बाद पुलिस ने इस हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया कि दिल्ली से अब्दुल मलिक की गिरफ्तारी हुई है अभी एकमात्र अब्दुल मलिक का बेटा अब्दुल मोईद फरार है बाकी दो अन्य गिरफ्तारियां भी आज हुई है अब तक इस पूरे मामले में 81 गिरफ्तारियां कर ली गई है। पुलिस की कई टीम में हिंसा के अगले दिन से ही इस मास्टरमाइंड की तलाश कर रही थी। बता दे कि आज अब्दुल मलिक ने अपने एक वकील के जरिए हल्द्वानी के सेशन कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है, अब्दुल मलिक ने सेशन कोर्ट में एंटीसिपेटरी बेल यानी अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है जिसमें उसने गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की है।

More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई, मुख्यमंत्री ने कूटरचित प्रमाणपत्रों पर दिखाई सख्ती
NEET-UG 2025 में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र के आधार पर एमबीबीएस में प्रवेश लेने के प्रकरण में SIT ने शुरू की गहन जांच