देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्थों को अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत हुड़दंग मचाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो जिसमे एक मोटर साइकिल पर चालक सहित कई युवक बैठ कर सहसपुर- सेलाकुई क्षेत्र मे राजमार्ग पर हुडदंग बाजी करते दिखाई दे रहे है । जिनके द्वारा यातायात के नियमो का उल्लंघन करते हुए
आम जनमानस के आवागमन को बाधित किया जाना प्रदर्शित किये जाने का संज्ञान लेते हुए आज दिनांक 25.09.2026 को उक्त वायरल वीडियो में दिखाई दे रही मोटर साइकिल संख्या : UK07FZ-8117 स्पलेण्डर को चिन्हित कर मोटर वाहन अधि0 के अन्तर्गत सीज किया गया तथा स्टंटबाज मोटर साइकिल चालक फैजान पुत्र आजाद निवासी जमनपुर सेलाकुई देहरादून सहित सेलाकुई निवासी 03 व्यक्तियो 1- शादाब 2-सरताज 3- फैजान के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई ।

More Stories
पटेलनगर क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की गई 10 लाख रू0 मूल्य से अधिक की ज्वैलरी बरामद
हाइप्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी मे लिप्त 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अवैध हाई प्रोफाइल ड्रग MDMA हुई बरामद, डिलीवरी बॉय का कार्य करता है गिरफ्तार अभियुक्त