
हरिद्वार
हरिद्वार लोकसभा बीजेपी प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के काफिले पर लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार के समर्थकों के द्वारा त्रिवेंद्र सिंह रावत के सुरक्षा कर्मी और ड्राइवर पर हमला करने के आरोप में भगवानपुर थाने में तहरीर दी गयी।
आपको बता दे कि आज हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के भगवानपुर में हरिद्वार लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार के द्वारा रोड शो निकाला जा रहा था इसी दौरान हरिद्वार लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत का काफिला वहां से जा रहा था इसी दौरान उमेश कुमार के समर्थकों ने त्रिवेंद्र सिंह रावत के काफिले की गाड़ियों पर पर्चे फेंके और नारेबाजी करते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत के सुरक्षाकर्मी और ड्राइवर और अन्य लोगों के साथ मारपीट की त्रिवेंद्र सिंह रावत के सुरक्षाकर्मी को गंभीर चोट आई है सुरक्षा कर्मी और ड्राइवर के द्वारा मेडिकल करावा कर भगवानपुर थाना में शिकायती पत्र दिया गया है।

More Stories
भारी मात्रा मे नशीले कैप्सूल/टेबलेट के साथ 2 नशा तस्करो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 213 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति मुख्यमंत्री ने बताई सामूहिक प्रयासों की जरूरत, उत्तराखण्ड की संस्कृति और जीवन शैली का प्रकृति के साथ रहा है गहरा जुड़ाव – मुख्यमंत्री