निकाय उप चुनाव में 35 प्रतिशत के आसपास हुआ मतदान

गोपेश्वर: नगर पालिका परिषद गोपेश्वर के अध्यक्ष पद के उप चुनाव के लिए 34.85 प्रतिशत लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। रविवार को प्रातः आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। पालिका के 11 वार्डों में 18 मतदान केंद्र बनाए गये थे। सुबह से ही मतदान धीमी गति के साथ शुरू हुआ। पहले दो घंटे में 10 बजे तक 9.25 प्रतिशत ही मतदान हुआ। उसके बाद मतदान ने रफ्तार पकड़ी और 12 बजे तक 20.06 फीसदी मतदान हुआ। इसके बाद फिर से मतदान की गति धीमी होती चली गई और दोपहर दो बजे तक 26.35ए सायं चार बजे तक 31.40 तथा मतदान की समाप्ति पांच बजे तक कुल 34.85 फीसदी ही मतदान हुआ। उप चुनाव में महिलाओं की तुलना में पुरूष मतदाताओं ने अधिक संख्या में मतदान किया। गोपेश्वर नगर पालिका में 6580 पुरुष तथा 6323 महिला मतदाता सहित कुल 12903 मतदाता थे। जिसमें से 2122 महिला और 2375 पुरुष सहित कुल 4497 मतदाताओं ने मतदान किया। नगर निकायों के वर्ष 2018 में हुए सामान्य निर्वाचन में नगर पालिका परिषद गोपेश्वर में 59ण्27 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें 3833 महिला और 3813 पुरुष सहित कुल 7646 मतदाताओं ने मतदान किया था। मतदान समाप्ति के बाद सभी पोलिंग पार्टियां रविवार को ही देर सांय तक वापस होगी। मतपेटियों को राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज गोपेश्वर में बनाये गए स्ट्रॉग रूम में सील करके कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रखा जाएगा। मतगणना 14 जून को की जाएगी।

About Author

You may have missed