देहरादून
देहरादून स्मार्ट सिटी के द्वारा देहरादून शहर कि सीवर व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने हेतु उत्तराखण्ड जल संस्थान को सीवर मैनहोल की सफ़ाई के लिए रोबोटिक मशीन उपलब्ध करवाई गई है जिसके प्रयोग से सीवर मैनहोल की सफाई मानव रहित सुरक्षित तरीक़े से की जा सकेगी।
आज राजपुर रोड दिला राम चौक पर बैंडिकूट (bandicoot) रोबोटिक मशीन का ट्रायल किया गया जिस मे देहरादून स्मार्ट सिटी एजीएम वाटर वर्क्स के पी चमोला उत्तराखण्ड जल संस्थान के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आशीष भट्ट, एई राघवेन्द्र डोबॉल , एई हिमांशु नौटियाल तथा जैन रोबोटिक्स कंपनी के प्रतिनिधी उपस्थित रहे।
इस रोबोटिक मशीन की कुल लागत रुपये 36.66 लाख है इस प्रकार की रोबोटिक मशीन मैनहोल की सफ़ाई करने हेतु पहली बार उत्तराखंड में प्रयोग की जा रही है इसके प्रयोग से सीवर नेटवर्क के मैनहोल्स की सफ़ाई हेतु मानव रहित सफाई आसानी से की जा सकती है
देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड की सीईओ सोनिका ने कहा कि इस रोबोटिक मशीन से सफ़ाई करने पर किसी मानव की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और सफ़ाई व्यवस्था सरल हो पाएगी इसके अतिरिक्त देहरादून स्मार्ट सिटी द्वारा देहरादून नगर निगम क्षेत्र में सफ़ाई हेतु पहले भी विभागों को कई अन्य प्रकार की मशीन उपलब्ध करवाई जा चुकी है जिससे सफ़ाई व्यवस्था बेहतर हो गई है !

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री