देहरादून
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अंकिता भंडारी हत्याकांड प्रकरण को लेकर आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर एक घंटे का मौन उपवास करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कुछ दिन सक्रिय राजनीति से दूर रहते हुए विश्राम की बात कही है। फेसबुक पेज पर लिखते हुए हरीश रावत ने कहा है कि सरकारी तंत्र निष्पक्ष और निर्भीकता के साथ अंकिता को न्याय दे, वह ऐसी कामना करते हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरीके से मामले में जानबूझकर विलंब किया गया और साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई, वह अक्षम्य है। अब किसी वीआईपी का जिक्र लोगों को चिंतित कर रहा है। वीआईपी के नाम का शीघ्र खुलासा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लोगों के जेहन में वह चेहरा कुछ साफ होने लगा है।
लोगों को संदेह है कि वह वीआईपी बहुत ही वजनदार व्यक्ति है और उत्तराखंड के राजनीतिक घटनाक्रम से उसका पहले भी संबंध रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे यह बातें चर्चा में आ रही है, लोगों की चिंता और गहरी होती जा रही है।
उन्होंने कहा कि वह कुछ दिन सक्रिय राजनीति से दूर रहकर दिल्ली में ही प्रवास करेंगे। इस दौरान उत्तराखंड में जब भी पार्टी को उनकी जरूरत महसूस होगी, वह अपनी सेवाएं देने के लिए उत्सुक रहेंगे।

More Stories
सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से पुलिस ने गुम हुए 5 मोबाइल फोनों को बरामद कर किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनहित कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 38 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पीएम आवास योजना के कार्यों में देरी पर सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त से पहले परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश