
देहरादून
पुलिस ग्रेड-पे 46 सौ रुपए करने का मामला एक बार फिर से गूंजने लगा है। अब पुलिस के परिजनों ने आर-पार की लड़ाई, की चेतावनी सरकार को दे दी है। इसी के चलते आज पुलिस के परिजनों ने सीएम आवास कूच किया हालांकि पुलिस ने इन्हें हाथीबड़कला चौकी के समीप रोक लिया जहां पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोंक झोंक भी हुई बाद में सभी प्रदर्शन कर रहे परिजनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल पुलिस शहीद दिवस के दिन सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा पुलिस ग्रेड पे 4600 रुपए किये जाने की घोषणा कर दी गई थी,,,, लेकिन अभी तक इसका कोई शासनादेश जारी न होने से पुलिस परिजन सरकार से खासा नाराज हैं, ऐसे में अब परिजनों का कहना है कि सरकार जल्द इस पर जीओ जारी नहीं करती है तो ये लड़ाई उग्र होगी। इतना ही नहीं परिजनों से सरकार को आत्मदाह करने की भी चेतावनी दी है।

आपको बता दें सरकार के साथ-साथ खुद पुलिस के मुखिया ने पुलिसकर्मियों को आश्वासन दिया था कि जल्द उनकी मांगों पर फैसला हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है जिसके चलते परिजनों को आंदोलनरत होना पड़ रहा है

More Stories
खोये मोबाइलों को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, अलग-अलग स्थानों से गुम हुए 70 लाख 45 हजार रू0 से अधिक मूल्य के 415 मोबाइल फोनों को किया रिकवर
मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज, डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में मास्टर प्लान पर मंथन, अंतिम रूप देने के निर्देश
उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगातः भूस्खलन प्रभावित स्थलों के सुधार हेतु 461 करोड़ स्वीकृत, मुख्यमंत्री धामी ने केंद्र सरकार का जताया आभार