देहरादून
केरल के त्रिवेंद्रम में कृषि विभाग द्वारा 26 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित वाईगा 2023 आयोजन में कृषि मंत्री गणेश जोशी तथा उत्तराखंड के कृषि विभाग के अधिकारियों का एक दल तीन दिवसीय यात्रा पर त्रिवेंद्रम का भ्रमण करेगा।
इस भ्रमण के दौरान मोटे अनाजों के लिए अन्य प्रदेशों में क्या-क्या योजनाएं चल रही है और उनके विपणन के लिए क्या-क्या कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। उनका अवलोकन किया जाएगा साथ ही प्रदेश में चल रही जैविक कृषि की योजनाओं संभावनाओं और उत्पादों के बारे में अवगत कराया जाएगा।
इस कार्यक्रम में देश के सभी राज्यो के कृषि मंत्री, कृषि वैज्ञानिक और अधिकारी उपस्थित रहेंगे इस अंतरराष्ट्रीय कांक्लेव में कृषि क्षेत्र से जुड़े हुए महत्वपूर्ण कार्यों और निर्णयों पर चर्चा भी होगी। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी इस अंतरराष्ट्रीय कांक्लेव को 27 फ़रवरी को सम्बोधित करेंगे।
भ्रमण दल में कृषि मंत्री के साथ जैविक उत्पाद परिषद के प्रबंध निदेशक विनय कुमार और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और किसान सहभाग करेंगे।

More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई, मुख्यमंत्री ने कूटरचित प्रमाणपत्रों पर दिखाई सख्ती
NEET-UG 2025 में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र के आधार पर एमबीबीएस में प्रवेश लेने के प्रकरण में SIT ने शुरू की गहन जांच