
अल्मोड़ा
अल्मोड़ा में बुधवार सुबह फलसीमा टाटिक मोटर मार्ग में हुई स्कूली बच्चों की कार दुर्घटना में हुए घायलों का हाल चाल जानने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं मंत्री रेखा आर्य ने अल्मोड़ा के गोवर्धन तिवारी राजकीय बेस चिकित्सालय पहुंचे और घायलों का हाल चाल जाना तथा चिकित्सकों को बच्चों के उपचार से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
ज्ञात हो कि आज प्रातः फलसीमा टाटिक मोटर मार्ग में एक अल्ट्रोज़ वाहन संख्या यू0के0 01 सी 5542 से रा०प्रा०वि० ठाडामटेला से 07 स्कूली बच्चों को लेकर रा०प्रा०वि० खेरदा में रैली हेतु जा रहे थे, जिसको वाहन स्वामी श्री प्रकाश चन्द्र जोशी, ठाडामेटना चला रहे थे। उक्त वाहन अचानक फलसीमा हैलीपैड के नीचे अन्य गाड़ी को पास देते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। उक्त दुर्घनाग्रस्त में सभी घायल अध्यनरत छात्र / छात्रायें रा०प्रा०वि० ठाडामटेना है। घायलों / स्कूल बच्चो को बेस चिकित्सायल अल्मोड़ा में भर्ती कराया गया है।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भोर्याल, जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा आदि उपस्थित रहे।

More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई, मुख्यमंत्री ने कूटरचित प्रमाणपत्रों पर दिखाई सख्ती
NEET-UG 2025 में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र के आधार पर एमबीबीएस में प्रवेश लेने के प्रकरण में SIT ने शुरू की गहन जांच