देहरादून
मुख्यमंत्री धामी की अपील का असर हुआ है अंकिता के पार्थिव शरीर को 12 घंटे से अधिक प्रदर्शन के बाद अब दाह संस्कार के लिए ले जाने की सहमति बन गई है अंकिता के पार्थिव शव को ITI घाट श्रीनगर ले जाएगा। भारी आक्रोश को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। मुख्यमंत्री धामी की अपील के बाद मृतका के पिता ने भी किया था एलान जांच व कारवाई से सहमत है मृतका के पिता।
सीएम धामी ने अंकिता के परिजनों से भी फोन पर बात की और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। खबर आई कि अंकिता के परिजन बेटी का अंतिम संस्कार नहीं कर रहे हैं लेकिन शासन प्रशासन के मनाने के बाद अंकिता के अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुआ । अंकिता का अंतिम संस्कार हो चुका है।
अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले को लेकर रविवार को श्रीनगर में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था। सुबह से ही मोर्चरी में डटे आक्रोशित लोगों को जब प्रशासन की ओर से पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक न करने व परिजनों के लिए मुआवजा व नौकरी की ठोस व्यवस्था करने को लेकर कोई आश्वासन नहीं मिला तो लोगों ने सुबह 11 बजे मोर्चरी के बाहर बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान भारी तादात में महिलाएं व युवा मौजूद रहे।
फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराएंगे सुनवाई
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराएंगे और पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से हर संभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस जघन्य अपराध में जो भी लिप्त होगा उसे सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। मामले में एसआईटी जांच कर रही है। उन्होंने लोगों से जांच में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि एक बेटी के साथ ऐसी घटना हुई है। ऐसे में लोगों का आक्रोशित होना भी स्वाभाविक है।
कोटद्वार में बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपितों की पैरवी नहीं करेंगे। साथ ही अंकिता के स्वजन को न्याय दिलाने के लिए न्यायालय में हरसंभव सहयोग करेंगे। रविवार को बार एसोसिएशन की बैठक में यह फैसला किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पंत ने कहा कि अंकिता हत्याकांड उत्तराखंड को शर्मसार करने वाली घटना है।

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री