हरिद्वार
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के चलते पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। शुक्रवार की रात को चेकिंग अभियान चलाया गया। वहीं सुबह आठ बजे से ही चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया था। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड लगातार जांच कर रहा है।
कांवड़ यात्रा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय की एडवाइजरी के बाद पुलिस ने गंगा घाटों व अन्य जगहों पर सख्ती बढ़ा दी है। गंगा घाटों, होटलों, धर्मशालाओं व दुकानों में बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड ने संघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने भी संदिग्धों से पूछताछ की।
कांवड़ यात्रा के दौरान आतंकी हमला या सौहार्द बिगाड़ने की साजिश की आशंका जताई जा रही है। इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुख्ता सुरक्षा किए जाने की एडवाइजरी जारी की है। हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। शुक्रवार की रात को चेकिंग अभियान चलाया गया। वहीं सुबह आठ बजे से ही चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया था
मनसा देवी मंदिर, हरकी पैड़ी, सुभाष घाट, शिव घाट, कांगड़ा घाट, मालवीय दीप घाट समेत अन्य घाटों पर अभियान चलाया। रोलीबेलवाला में लगाई गई अस्थायी दुकानों में भी डॉग स्क्वायड ने संघन चेकिंग की। बस अड्डे, रेलवे स्टेशन व अन्य सार्वजनिक जगहों पर भी चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान यात्रियों के बैगों को भी खुलवाकर चेक किया गया। वहीं संदिग्धों से भी पूछताछ की। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बम निरोध्एाक दस्ता और डॉग स्क्वायड लगातार जांच कर रहा है। जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जा रही है।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालो की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, *आपस मे मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 3 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट, *ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला, पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री
दून अस्पताल में चापड़ लहराकर चिकित्सकों व ड्यूटीरत कर्मियों को धमकाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार