लक्सर
खानपुर ब्लाक मुख्यलय पर दिव्यांगों के लिए लगे समाज कल्याण विभाग के शिविर में खानपुर के वर्तमान विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैम्पियन के समर्थक आपस में भिड़ गए। पूर्व विधायक व उनकी पत्नी की मौजूदगी में दोनो के बीच खूब मारपीट हुई। पुलिस मौके पर पहुंची, तो मामला शांत हुआ। वर्तमान विधायक पक्ष ने थाने में इसका मुकदमा दर्ज कराया है।
डीएम के आदेश पर समाज कल्याण विभाग ने खानपुर ब्लॉक सभागार में दिव्यांगों के लिए शिविर लगाया था। खानपुर विधायक उमेश कुमार व पूर्व विधायक चैंपियन के कई समर्थक शिविर में आए थे। बाद में पूर्व विधायक चैंपियन अपनी पत्नी के साथ शिविर में पहुंचे। करीब डेढ़, दो घंटे बाद किसी बात पर वर्तमान तथा पूर्व विधायक के दो समर्थकों में तनातनी हो गई। शोरगुल सुनकर दोनो के अन्य समर्थक भी आ गए। उनमें पहले तो जुबानी जंग चली, और फिर दोनो के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनो ने एक दूसरे पर खूब लात, घुंसे बरसाए, और वहां रखी कुर्सियां भी एक दूसरे पर फेंकी। इससे भगदड़ मची, तो जांच कराने आए दिव्यांग शिविर छोड़कर भागने लगे। उस समय शिविर में खानपुर थाने के एक दरोगा और दो, तीन सिपाही मौजूद थे। उन्होंने दोनो तरफ के समर्थकों को रोकने की कोशिश की, पर वे शांत नहीं हुए। करीब 30 से 40 मिनट बाद थाने से पहुंचे अतिरिक्त पुलिसबल ने झगड़ा शांत कर दोनो तरफ के लोगों को शिविर से बाहर भेजा। देर शाम वर्तमान विधायक प्रतिनिधि रजत पंवार ने चैंपियन समर्थक दाबकी के वर्तमान प्रधान विरेंद्र सिंह और कुछ निजी सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ खानपुर थाने में मारपीट का मुकदमा भी दर्ज कराया है।

More Stories
फर्जी हस्ताक्षर एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 4 कम्पनियों में निदेशक के पद से हटाने के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त व उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानित, स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर भी लगाया