सतपुली
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज इन दिनों अपने विधानसभा क्षेत्र चौहट्टाखाल के दौरे पर हैं। इस दौरान महाराज ने 77.44 लाख की लागत से निर्मित दो एग्री बिजनेस ग्रोथ सेंटर का लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने संयुक्त चिकित्सालय, सतपुली का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर लापरवाही बरतने और उपस्थिति रजिस्टर में गड़बड़ी करने के लिए, ताल के चिकित्सकों को ना सिर्फ खरी-खोटी सुनाई बल्कि तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करने के भी आदेश दिए।
दरअसल, निरीक्षण के दौरान सतपाल महाराज को पता चला कि अस्पताल में हाजिरी के चार रजिस्टर तक हमें है जिस पर महाराज आग बबूला हो गए और चिकित्सकों से इस बाबत पूछने लगे कि अस्पताल में हाजरी के लिए कितने रजिस्टर की आवश्यकता होती है। क्योंकि अमूमन किसी भी जगह हाजिरी के लिए किया तो रजिस्टर रखे जाते हैं लेकिन इस अस्पताल में 4 रजिस्टर रखे हुए थे जिस की गंभीरता को देखते हुए महाराज ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इनके खिलाफ कार्यवाही की जाए।

More Stories
राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया सम्मान
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा