देहरादून।
डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिससे भारी हंगामा हो गया। छात्रों के दो गुट में हंगामा होने पर कॉलेज में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। मामला बढ़ते देख पुलिस को लाठियां फटका कर भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा।
बता दे कि आज डीएवी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और बागी कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। मामला बढ़ता देख कॉलेज में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। छात्रों के बीच हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने लाठियां फटकारी और छात्रों को इधर-उधर के किया। डीएवी पीजी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व बागी गुट के कार्यकर्त्ताओं के बीच सोमवार को तीसरी बार फिर से मारपीट हुई।
पुलिस ने दोनों गुटों के छात्रों को कैंपस से खदेड़ दिया है। विरोधी गुट से छात्र संघ अध्यक्ष निखिल शर्मा ने आरोप लगाए कि अखिल भारतीय छात्र संगठन के कुछ कार्यकर्त्ता पिछले तीन दिन से उनके समर्थकों को निशाना बना रहे हैं। जबकि एबीवीपी के प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत ने कहा कि उनके संगठन का कोई भी कार्यकर्त्ता मारपीट में शामिल नहीं है। विरोधी गुट गलत आरोप लगा हैं। उधर, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय सक्सेना ने कहा कि उनके पास किसी भी छात्र संगठन की शिकायत नहीं आई। पुलिस मारपीट करने वाले पर कार्रवाई कर रही है।

More Stories
नाबालिक गुमशुदा को सकुशल बरामद कर दून पुलिस ने लौटाई मायूस चेहरों पर मुस्कान
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक