
देहरादून।
उर्जा कर्मचारियों की ओर से बड़ी खबर आ रही थी कि हरक सिंह रावत से वार्ता के बाद उर्जा कर्मचारी संघ के अधिकारी मान गए हैं और उन्होंने हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया है। लेकिन संघ के नेताओं का हड़ताल वापस लेने के फैसले का बिजली कर्मचारी पुरजोर विरोध कर रहे हैं। हड़ताली कर्मचारी मांगे माने जाने तक हड़ताल अड़े हुए हैं।
कर्मचारी संघ अपने कर्मचारियों को हड़ताल वापस लेने के लिए मनाने की कोशिश में लगे हुए हैं लेकिन हड़ताली कर्मचारी अपने नेता की बात सुनने को राजी नहीं है।
थोड़ी देर पहले ही ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत की ऊर्जा विभाग के कर्मचारी संघों के अधिकारियों से वार्ता की। वार्ता में हरक सिंह ने 1 महीने का समय मांगा। मंत्री हरक सिंह रावत ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनकी वाजीब मांगों को माना लिया जाएगा।
हरक सिंह रावत के आश्वासन के बाद संघ हड़ताल खत्म करने के लिए मान गए हैं। लेकिन संघ के नेताओं को अपने ही कर्मचारियों का विरोध का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारी लिखित आश्वासन दिए जाने की मांग पर अड़े रहे वही देर रात आखिरकार कर्मचारियों के आगे सरकार को झुकना पड़ा और कर्मचारियों को लिखित आश्वासन देना ही पड़ा तब जाकर कर्मचारी मांग गए और
1 महीने तक के लिए हड़ताल को स्थगित कर दिया।

More Stories
चारधाम यात्रा के मद्देनजर ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री, रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग से किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण
अगले एक साल में पूरे होंगे राज्य के कई महत्वपूर्ण इंफ्रा प्रोजेक्ट – मुख्यमंत्री, राज्य में सुधरेगी कनेक्टिविटी, पयर्टन, तीर्थाटन को मिलेगी अभूतपूर्व गति
जिला प्रेस क्लब रुद्रप्रयाग के 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्कृष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित