देहरादून
राष्ट्रीय स्तर पर ब्राह्मण समाज के संगठन, सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक संरक्षण एवं जनसेवा के लिए समर्पित ब्रह्म शक्ति संघ ने वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी अधिवक्ता नीरज पाण्डेय को संगठन का राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड राज्य प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
ब्रह्म शक्ति संघ राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड एवं जम्मू-कश्मीर सहित अनेक राज्यों में सक्रिय एक राष्ट्रीय संगठन है, जो समाज के संगठन, शिक्षा, संस्कार, सेवा एवं राष्ट्रहित के कार्यों को समर्पित है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल द्विवेदी के नेतृत्व में ब्रह्म शक्ति संघ देशभर में सामाजिक जागरूकता, सांस्कृतिक संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अनेक जनकल्याणकारी अभियान संचालित कर रहा है। श्री राहुल द्विवेदी नेचर वेलफेयर काउंसिल (पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन इकाई) के चेयरमैन भी हैं। उनके नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारम्भ किए गए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत देशभर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण, “हरित पथ यात्रा” तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं।
इस नियुक्ति पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल द्विवेदी एवं राष्ट्रीय संयोजक श्री सुनील मुद्गल ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि अधिवक्ता नीरज पाण्डेय के संगठनात्मक अनुभव, सामाजिक सक्रियता एवं नेतृत्व क्षमता से उत्तराखंड सहित राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को नई ऊर्जा एवं गति प्राप्त होगी।
नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड राज्य प्रभारी अधिवक्ता नीरज पाण्डेय ने इस दायित्व के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल द्विवेदी एवं राष्ट्रीय संयोजक श्री सुनील मुद्गल का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ समाज, संस्कृति एवं राष्ट्रसेवा का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि वे संगठन की विचारधारा एवं संविधान के अनुरूप पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए उत्तराखंड सहित देशभर में संगठन को मजबूत बनाने, ब्राह्मण समाज की एकता, युवा सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता तथा सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को गति देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
उन्होंने संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए सामूहिक सहयोग से संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प व्यक्त किया।

More Stories
वाहन चोरी की घटनाओ को अंजाम देने वाले 3 शातिर वाहन चोरों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के 8 दोपहिया वाहन एवं चोरी की 2 एक्टिवा के पार्ट्स हुए बरामद
इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसमें हीरे के हार का प्रदर्शन करना अभियुक्ता को पड़ा भारी, पहुंची सलाखों के पीछे, घटना को अंजाम देने वाली अभियुक्ता को लाखों रूपये कीमत के हीरे व सोने के आभूषणों के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील, सुवाखोली और किंगरेट पिक्चर पैलेस मार्ग पर प्रवर्तन कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर प्राधिकरण की सख्ती बरकरार