हल्द्वानी
हल्द्वानी के मलिक का बगीचा को खुर्द-बुर्द करने के मामले में आरोपी साफिया मलिक आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ चुकी है। अब्दुल मलिक की पत्नी सफिया मलिक बरेली से गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार साफिया को बीती देर रात हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और वह पुलिस अभिरक्षा में है। आपको बता दें कि कोतवाली पुलिस ने बीती 22 फरवरी को साफिया मलिक के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था इस मामले की आरोपी साफिया फरार चल रही थी इस दौरान बीती 12 मार्च को साफिया मलिक के अधिवक्ता ने हल्द्वानी एडीजे कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई थी। 16 मार्च को अर्जी पर सुनवाई हुई, लेकिन पुलिस ने मामले से जुड़ी स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट के समक्ष पेश नहीं की। जिसके बाद कोर्ट ने 20 मार्च को सुनवाई की बात कही थी हालांकि तारीख फिर बढ़ी और 27 मार्च को दोबारा सुनवाई हुई। इस सुनवाई में पुलिस ने स्टेटस रिपोर्ट भी पेश की। जिसके बाद कोर्ट ने साफिया को अग्रिम जमानत देने से इंकार कर दिया। साफिया मलिक के वकील ने बताया कि शनिवार को कोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से मना कर दिया है। साथ ही उन्होंने कहा था कि अब वो हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका के लिए आवेदन करेंगे।
बाइट – प्रहलाद मीणा, एसएसपी नैनीताल

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, संदिग्धों की तलाश हेतु सुबह से ही जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में वृहद स्तर पर चलाया गया सत्यापन अभियान
कमान संभालते ही एक्शन में दिखे दून पुलिस कप्तान, पुलिस की विजिबिलिटी बढाते हुए आपराधिक घटनाओ पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिये जनपद में 20 चैकिंग प्वांइट किये निर्धारित
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में कई भवन सील, निर्मल बाग और हरिद्वार रोड क्षेत्र में सख्त कार्रवाई, प्राधिकरण ने दी चेतावनी