देहरादून: आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश के 26 तीर्थ यात्रियों की दुर्घटना के मारण निधन पर उनके आत्मा की शांति की कामना की है। इस संदर्भ में आम आदमी पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा हुई, जिसमें यमुनोत्री जा रहे मध्य प्रदेश के 26 तीर्थ यात्रियों की दुर्घटना में मृत्यु पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने मारे गए श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कोविड के बाद यात्रा खुली हुई है और सरकार को यह मालूम था की यात्रा में इतने अधिक श्रद्धालु आएंगे ,लेकिन सरकार द्वारा किसी भी तरह की व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि ,मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को यहां दौड़ना नहीं पड़ता अगर यहां की सरकार सड़कों को दुरुस्त करती गाड़ियों की फिटनेस से लेकर सड़क किनारे पैराफिट बनाने और सड़कों को सुधारने पर विचार करती।
गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविंद्र आनंद ने इस मौके पर कहा कि, ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए सरकार को गंभीर होना होगा ।हम सरकार से मांग करते हैं कि तुरंत ऐसे मामलों का गंभीरता पूर्वक संज्ञान ले। उन्होंने कहा कि सरकार को इन मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने ये भी कहा कि पर्यटन मंत्री और प्रभारी मंत्री यात्रा को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, इसलिए आम आदमी पार्टी यह मांग करती है कि मुख्यमंत्री चार धाम यात्रा को गंभीरता से लेते हुए खुद ही इनकी मॉनिटरिंग करें, ताकि ऐसे दुखद हादसे दोबारा प्रदेश में ना हो।

More Stories
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने थपथपाई पीठ, 29 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
पहली अपराध गोष्ठी में भी एसएसपी दून के सख्त तेवर रहे बरकरार, कर्तव्यों के प्रति उदासीनता/लापरवाही पर अब होगा सीधे एक्शन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए संकल्पबद्ध है सरकार – मुख्यमंत्री, नंदा गौरा योजना के तहत 33 हजार से अधिक बेटियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंची राशि, एक क्लिक के जरिए 1 अरब 45 करोड़ 93 लाख रुपए की धनराशि का हुआ हस्तातंरण