देहरादून
राजधानी देहरादून में प्रिंस चौक के पास स्थित खालसा सीट कवर गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी विकराल थी कि गोदाम से उठती ऊंची-ऊंची लपटें और घने धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया। सीट कवर और अन्य ज्वलनशील सामान के जलने से आसपास का इलाका धुएं से भर गया, जिससे स्थानीय लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा।देखते ही देखते आग ने नजदीकी गोदामों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन संकरी गली होने के कारण दमकल वाहनों को अंदर तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालात को देखते हुए दमकल कर्मियों ने दूसरी ओर से दीवार तोड़कर रास्ता बनाया और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। फिलहाल नुकसान का आकलन और आग के कारणों की जांच की जा रही है।बरहाल गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी की जान को कोई नुक्सान नही पहुंचा है

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, आमजन को यातायात नियमों के महत्व के प्रति किया जागरुक, बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने वालो के विरुद्ध चालान की कार्रवाई करते हुए वितरित किए निशुल्क हेलमेट
सड़क किनारे खुले में शराब पीने वाले शराबियों को दून पुलिस ने सिखाया कानून का पाठ, 8 व्यक्तियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर