चंपावत: चंपावत में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पूर्णागिरि मार्ग स्थित किरोड़ा नाले में मंगलवार सुबह स्कूली बच्चों को लेने जा रही बस तेज बहाव में बह गई। बस में सवार चालक कमलेश कार्की व एक अन्य व्यक्ति को गंभीर चोट आई है जिनका सरकारी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। गनीमत रही कि बस में स्कूली बच्चे सवार नहीं थे। जिस कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। ग्रामीणों के मुताबिक बस चालक को कुछ देर रुकने को कहा गया मगर उफनते नाले के बीच वह बस को ले लाया। हादसे में स्कूल बस का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। जेसीबी की मदद से स्कूल बस को खाई से निकाल लिया गया है।
इधर, नाला उफान पर होने की वजह से फिलहाल पूर्णागिरि मार्ग पर यातायात भी बंद किया गया है। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है। जिले में बारिश के बाद नदियां-नाले उफान पर हैं। बारिश के बाद भूस्खन से सड़कें भी बंद हैं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।

More Stories
सार्वजनिक मार्ग पर वाहन महेन्द्र थार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले 1 युवक व 2 युवितियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा , घर से ज्वैलरी चोरी करने वाली एक शातिर महिला चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया गढ़वाली फिल्म “बीरा” के ट्रेलर, पोस्टर एवं फिल्म के गीत का लॉन्च