नई दिल्ली
75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के कर्त्तव्य पथ में उत्तराखण्ड प्रवासियों के पांच सदस्यीया महिला दल ने उत्तराखण्ड के गढ़वाल, कुमाऊं व जौनसार की पारम्परिक वेशभूषा में प्रतिभाग करते हुए लोक संस्कृति का प्रदर्शन किया।
महिला दल ने बताया कि आज हम सभी महिलाएं भारत सरकार के ‘अनंत सूत्र’ कार्यक्रम में उत्तराखण्ड राज्य की पारम्परिक वेशभूषा व लोक संस्कृति में प्रतिनिधित्व करते हुए स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं
75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पांच सदस्यीया महिला दल में जया राणा, यशोदा घिल्डियाल, संतोष बड़ोनी, सुरेशी दानू और संयोगिता ध्यानी उपस्थित रहीं और समस्त महिलाओं ने परेड में आमंत्रित करने के लिए उत्तराखंड के स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा व उत्तराखंड सरकार का आभार व्यक्त किया।

More Stories
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, *उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, *मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के की बैठक