रानी पोखरी
बड़कोट वन क्षेत्र के अंतर्गत रानी पोखरी के शांति नगर में पति पत्नी को मांस खाना भारी पड़ गया जब वन विभाग की टीम के उनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया।
चीतल का शिकार कर उसकी दावत उड़ाना पति-पत्नी को भारी पड़ गया. वन विभाग ने घर में छापेमारी कर चीतल के पके और कच्चे मांस के साथ पत्नी को गिरफ्तार किया है।
जबकि महिला का पति फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है। बड़कोट वन क्षेत्र के रेंजर धीरज रावत ने रानी पोखरी पुलिस के साथ चीतल का शिकार कर घर में दावत उड़ा रहे थे दंपति, तभी वन विभाग की टीम ने मारा छापा, पत्नी गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश कर महिला को जेल भेज दिया हैं, जबकि अन्य फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए टीम रवाना कर दी हैं।
बड़कोट के वन क्षेत्राधिकारी धीरज रावत ने बताया की बीना पत्नी बबलू निवासी शांति नगर रानी पोखरी के घर में जंगली जानवर का मांस होने की सूचना पर हमने अपनी टीम के साथ छापा मारा तो घर में 12 किलोग्राम कच्चा चीतल का मांस और 3 किलोग्राम पका मांस मिला जिसे कब्जे में लेकर अग्रिम कारवाई की जा रही हैं।
बताया की बीना और उसका पति बबलू जंगली जानवरों का शिकार करते हैं जिसकी शिकायत लगातार मिल रही थी।

More Stories
सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा आकस्मिक रूप से चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले सभी निजी/सार्वजनिक वाहनों की करी जा रही आकस्मिक चैकिंग
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को किया सील, सेलाकुई में 10 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, अवैध व्यावसायिक निर्माण सील
मुख्यमंत्री धामी को मुख्यमंत्री आवास में चम्पावत से आए होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं